AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 April 2020

तीन दिनों में कन्टेन्मेंट क्षेत्र के 3787 परिवारों से किया सम्पर्क

तीन दिनों में कन्टेन्मेंट क्षेत्र के 3787 परिवारों से किया सम्पर्क

खण्डवा 22 अप्रैल, 2020 - खण्डवा शहर के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर सर्वे कर रहे है तथा परिवारजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग के दलों ने कन्टेन्मेंट क्षेत्र के कुल 3787 घरों का सर्वे किया गया। इन सर्वेक्षण दलों में आषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक व आयुष विभाग के चिकित्सक शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के इन दलों ने शहर के संजय कॉलोनी नागचून रोड़, संतोष नगर, दूधतलाई, वार्ड नम्बर 23 मोघट थाने के पीछे, मक्का मस्जिद, पदमकुण्ड, इमाम बाडे के पास हातमपुरा, लाल चौकी गायत्री कॉलोनी, खड़कपुरा, शासकीय मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में दल ने घर-घर जाकर सघन सर्वे कार्य किया और परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

No comments:

Post a Comment