AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 February 2020

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संबंधी कार्यषाला संपन्न

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संबंधी कार्यषाला संपन्न

खण्डवा 11 फरवरी, 2020 - कोरोना वायरस पर कार्यषाला का आयोजन मंगलवार को कार्यालय सिविल सर्जन सभाकक्ष खंडवा में सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यषाला में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. जुगतावत ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए जिला अस्पताल में सभी आवष्यक तैयारी कर ली गई है और ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने लिय परामर्ष दिया जा रहा है। इसके अलावा खण्डवा मेडिकल कॉलेज में भी सोमवार को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई। मेडिकल कॉलेज खंडवा में डीन डॉ. संजय दादू की अध्यक्षता में कार्यषाला का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसीन विभाग के विभाग प्रमुख प्रोफेसर डॉ. अनंत पॅवार ने कार्यषाला में बताया कि विष्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन या गरम पानी से धोये। डीन डॉ. दादू ने सभी मेडिकल कॉलेज  के चिकित्सको को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क और आवष्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहां गया है। साथ ही जनसमुदाय को भी बचाव की जानकारी दी जावे।  
        दोनों कार्यषालों में इपिडिमियोलाजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने प्रजेंटेषन के माध्यम से कोराना वायरस की जानकारी देते हुए बताया कि विष्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन या गरम पानी से धोये। उन्होंने बताया कि खासते व छींकते समय नाक और मुहँ पर रूमाल रखे, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करे, मॉस्क का उपयोग करे तथा संभावित संक्रमित रोगी के सम्पर्क में न आये, हाथ न मिलाये, गले न लगाये। कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलिफ होना है इस प्रकार लक्षण होने पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। डॉ. शर्मा ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है। सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है। कार्यषाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके सेठिया, डॉ. संजीव दीक्षित, डॉ. शरद हरणे डॉ. अनुरूद्ध कौषल आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment