बकाया डायवर्सन शुल्क जमा न करने पर होगी कुर्की की कार्यवाही
खण्डवा 11 फरवरी, 2020 - तहसीलदार पुनासा श्रीमती सीमा कनेष ने बताया कि पुनासा तहसील में डॉ. कमल सिंह पिता भागीरथ सेंधव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा पर डायवर्सन शुल्क 6.15 लाख रू. बकाया है। इसके अलावा श्रीमती राजमणी बाई पति डॉ. कमल सिंह सेंधव पर 1.42 लाख , दिनेष पिता जयनारायण बाहेती पुनासा पर 3.01 लाख रू., कर्णवीर सिंह पर 69398 रू. , विमलचंद पिता गंेदालाल पुनासा पर 1.62 लाख रू. डायवर्सन शुल्क का बकाया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देष अनुसार सभी बकायादारों से राजस्व वसूली की कार्यवाही के लिए विषेष अभियान शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। तहसीलदार पुनासा ने बताया कि स्वेच्छा से बकाया जमा न कराने पर बकायादारों को कुर्की की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे बकाया शासकीय राजस्व तत्काल जमा करायें।
No comments:
Post a Comment