AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 February 2020

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 3 फरवरी, 2020 - महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेष से प्राप्त निर्देष के पालन में मध्यप्रदेष बाजार मूल्य मार्गदर्षक सिद्धांतो के तहत जिला मूल्यांकन समिति जिला खण्डवा की बैठक सोमवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन ने इस अवसर पर खण्डवा, पुनासा, पंधाना व हरसूद तहसीलों की उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किए तथा उन पर गहन विचार तथा मंथन किया गया। वर्तमान प्रचलित कलेक्टर गाईड लाइन कुल 1713 लोकेषनों में खण्डवा की 308 लोकेषनों में, पंधाना की 12 , हरसूद की 40 , पुनासा की 86 लोकेषनों में वृद्धि प्रस्तावित है। जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन ने बताया कि खण्डवा में 13 नवीन लोकेषन, पुनासा में 24 व पंधाना में 2 नई लोकेषन जोड़ी जाना भी प्रस्तावित है। आम नागरिकों से 14 फरवरी तक सुझाव आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद ये प्रस्ताव केन्द्रीय मुल्यांकन बोर्ड मध्यप्रदेष केा भेज दिए जायेंगे।

No comments:

Post a Comment