AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 February 2020

नवजीवन चिल्ड्रन्स होम के 7 बालकों के आधार कार्ड बनवाये गये

नवजीवन चिल्ड्रन्स होम के 7 बालकों के आधार कार्ड बनवाये गये

खण्डवा 3 फरवरी, 2020 - जिले में कार्यरत अषासकीय संस्था नवजीवन चिल्ड्रन्स होम बालगृह गणेष तलाई में निवासरत 7 बालकों के आधार कार्ड तैयार नही हो पा रहे थे, क्योंकि इनके बारे में आवष्यक जानकारी नही थी। गत दिनों आयोजित राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग की बेंच कैम्प में इस संस्था द्वारा आधार कार्ड संबंधी समस्या के निदान के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। आयोग के निर्देष पर व कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के पहल पर लोक सेवा केन्द्र द्वारा इन 7 बालकों के आधार पंजीयन की कार्यवाही की गई और सभी के आधार कार्ड तैयार हो गए है। आधार कार्ड तैयार हो जाने से अब इन बालकों के मूल निवास व परिवार के बारे में जरूरी जानकारी खोजकर इनके पारिवारिक पुनर्वास में आसानी होगी तथा इन बालकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी आधार कार्ड पंजीयन हो जाने के कारण अब मिल सकेगा। 

No comments:

Post a Comment