AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 February 2020

वायु सेना भर्ती के लिए आदिवासी युवकों को दिया जायेगा प्रषिक्षण

वायु सेना भर्ती के लिए आदिवासी युवकों को दिया जायेगा प्रषिक्षण

खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एयर फोर्स रैली अनूपपुर जिले में प्रस्तावित है। इस रैली के लिए युवाओं से ऑफलाइन आवेदन जिला उद्योग केन्द्र परिसर में स्थित आदिवासी वित्त विकास निगम या अन्त्यावसायी कार्यालय में कार्यालयीन समय में 9 फरवरी तक जमा कराना होगा। मध्यप्रदेष आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा खण्डवा जिले के 50 आदिवासी युवको को एयर फोर्स रैली पूर्व चयन पंजीयन तथा प्रषिक्षण का प्रबंध करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि इस प्रषिक्षण के लिए इच्छुक आदिवासी युवक जिला उद्योग केन्द्र परिसर में स्थित आदिवासी वित्त विकास निगम या अन्त्यावसायी कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। 
  सहायक आयुक्त श्री रघुवंषी ने बताया कि आवेदक 12 वी कक्षा 50 प्रतिषत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा आवेदक का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसम्बर 2003 के बीच होना चाहिए। आवेदक की लम्बाई कम से कम 165 से.मी. होनी चाहिए।  भर्ती परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिये वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल में दूरभाष क्रमांक 0755-2661955 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चयन प्रक्रिया भारतीय वायु सेना के नियम एवं मापदण्ड अनुसार की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा खण्डवा या जिला उद्योग परिसर जिला अन्त्यावसायी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 0733-2222346 पर भी सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment