AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 March 2019

आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने हेतु विधानसभावार उड़न दस्ता गठित

आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने हेतु विधानसभावार उड़न दस्ता गठित

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़नदस्ता टीम गठित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि यह उड़न दस्ते आदर्ष आचार संहिता तथा उसके उल्लघंन से संबंधित षिकायतों पर कार्य करेंगे तथा निर्वाचन की घोषणा की तारीख से लेकर मतदान की समाप्ति तक कार्य करेंगे। उड़न दस्ते जिला षिकायत एवं अनुवीक्षण सेल या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से प्राप्त षिकायतों का भी निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन षिकायतों में आधे घंटे में पहुचना संभव न हो उनके लिये निकटतम उड़नदस्ते, स्थैतिक निगरानी दल, निकटतम थाना या चैकी के प्रभारी को षिकायत पर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु प्रकरण भेजेंगे एवं की गई कार्यवाही की माॅनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ते के द्वारा की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाना अनिवार्य है, जिसकी डीवीडी संबंधित लेखा दल को उपलब्ध करायेंगे, साथ ही षिकायतकर्ता से सम्पर्क कर पूर्ण वास्तविक स्थिति प्राप्त कर की गई कार्यवाही से जिला अनुवीक्षण सेल को अवगत करायेंगे। उड़न दस्ते व्यय अनुवीक्षण सेल के घटक होंगे जो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले एवं उनके क्षेत्र में नियुक्त प्रेक्षक के मार्गदर्षन में उनके द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करते हुए अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगे।
जारी आदेष में प्रत्येक विधानसभा के लिए 4 दल गठित किए गए है। प्रत्येक दल के साथ एक-एक पुलिस कर्मी तथा एक-एक वीडियोग्राफर शामिल रहेंगे। जारी आदेष अनुसार मांधाता क्षेत्र के लिए मांधाता थाना के लिए गठित उड़न दस्ते का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री रामप्रसाद चैधरी, नर्मदानगर थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल अनिल कुमार सरमंडल, मूंदी थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री एस.आर. नरगेश, किल्लौद थाना क्षेत्र का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक किल्लौद श्री अनिल नरगावे करेंगे। 
इसके अलावा हरसूद विधानसभा क्षेत्र के हरसूद थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री राजेन्द्र सिंह चैहान, खालवा थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री अभय सिंह भूरिया, चैकी रोशनी क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री उत्तमसिंह सस्त्या करेंगे। इसी तरह खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कोतवाली , पदम नगर, पिपलौद थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री संतोष सिंह ठाकुर, मोघट व जावर थाना क्षेत्र का नेतृत्व उप वनक्षेत्रपाल श्री सुनील सोमानी, धनगांव थाना क्षेत्र का नेतृत्व वनक्षेत्रपाल श्री कन्हैयालाल वर्मा करेंगे। इसी प्रकार पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए पंधाना थाना क्षेत्र का नेतृत्व उप वनक्षेत्रपाल श्री रामदास हल्दे, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का नेतृत्व उप वनक्षेत्रपाल श्री शकील खान एवं बोरगांव चैकी थाना क्षेत्र का नेतृत्व उप वनक्षेत्रपाल श्री राजेश तिवारी करेंगे। 

No comments:

Post a Comment