निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों के आदेश में संशोधन
खण्डवा 17 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। गत दिनों जारी आदेशों में संशोधन करते हुए पंधाना विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 7 बिलनखेड़ा के सेक्टर अधिकारी श्री शशीमोहन चतुर्वेदी कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन के स्थान पर सचिव कृषि उपज मण्डी समिति पंधाना की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा एक अन्य आदेश में स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 1 आवल्या नागोत्तर में उपवन क्षेत्रपाल श्री पन्नालाल मालवीय के स्थान पर श्री भगवंतसिंह पांचैरे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह व्यय लेखा दल में जनपद पंचायत खालवा के लेखापाल श्री शैलेश पाराशर के स्थान पर हरसूद जनपद के लेखापाल श्री प्रताप सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment