AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 March 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए स्थैतिक निगरानी दल गठित

लोकसभा निर्वाचन के लिए स्थैतिक निगरानी दल गठित

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थैतिक निगरानी टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढपाले ने बताया कि स्थैतिक निगरानी दल मुख्य मार्गो तथा जिले एवं राज्य की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनायेंगी और अपने क्षेत्र में अवैध शराब एवं संदेहास्पद वस्तुओं इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी और सभी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करेंगी जिसकी डी.वी.डी. संबंधित लेखा दल को उपलब्ध करायेंगी। यह टीम निर्वाचन की घोषणा की तारीख से लेकर मतदान की समाप्ति तक कार्य करेंगी। स्थैतिक निगरानी दल प्रतिदिन की गई कार्यवाही को निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करेंगे। 
जारी आदेष में स्थैतिक निगरानी टीम में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए टीमे आयोजित की गई है। इन सभी दलों में 3-3 पुलिस कर्मी व 1-1 वीडियोग्राफर भी शामिल रहेंगे। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए पामाखेड़ी चेक पोस्ट के लिए वनपरिक्षेत्र अधिकारी चांदगढ़ के वनपाल श्री प्रेमसिंह दाहिया को, सुलगांव चेक पोस्ट के लिए वन मण्डल पुनासा के उपवन क्षेत्रपाल श्री रणजीत जमरे, मोरटक्का चेक पोस्ट के लिए डीएफओ सामान्य खण्डवा के वनपाल श्री शंकर सिंह चैहान व नादिया खेड़ा चेक पोस्ट के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी किल्लौद के वनक्षेत्रपाल श्री डी.पी. बरकडे को नियुक्त किया गया है। 
इसके अलावा हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए नागोत्तर चेक पोस्ट के लिए उत्पादन वनमण्डल खण्डवा के उपवन क्षेत्रपाल श्री पन्नालाल मालवीय को, आवंलिया चेक पोस्ट के लिए उपवन क्षेत्रपाल श्री भगवान सिंह पाचोरे को, बोथिया फाटा चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती अनामिका सिंह को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए रूधी चेक पोस्ट के लिए उपवन क्षेत्रपाल श्री विनोद रायकवार को, नागचून चेक पोस्ट के लिए कृषि उपज मण्डी समिति खण्डवा के निरीक्षक श्री हरेसिंह सोलंकी को, सिहाड़ा चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार श्री वीरेन्द्र कुमार सेनानी को तैनात किया गया है। इसी तरह पंधाना विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए चेक पोस्ट देशगांव के लिए वनपाल श्री हरि जोशी को, कटीधाटी चेक पोस्ट के लिए उपवन क्षेत्रपाल श्री मोहन तायडे को व बोरखेडा चेक पोस्ट के लिए वनपाल श्री रामकुमार यादव को दायित्व सौंपा गया है। 

No comments:

Post a Comment