सेक्टर अधिकारी व पुलिस अधिकारी निष्पक्ष रहकर निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले
खण्डवा 12 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंे सेक्टर अधिकारियों, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयेाजित कर उन्हें निर्देश दिए गए कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वे निष्पक्ष रहकर कार्य करे तथा हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखें व वीडियोग्राफी हर घटना की कराए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आचार संहिता उल्लंघन की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर उड़न दस्ते में नियुक्त अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घटना की वीडियोग्राफी कराकर आवश्यक कार्यवाही करें और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एसडीएम स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। मतदान के दिन सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने कन्ट्रोल रूम को आवश्यक जानकारी देते रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, एसडीएम हरसूद श्री पार्थ जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान बताया कि सभा, जुलुस व रैली की अनुमति सुविधा पार्टल के माध्यम से आॅनलाइन दी जायेगी। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत पर अनुमति दी जाये। उन्होंने सी विजिल एप, निर्वाचन खण्डवा एप, के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी वाहनों जिनमें ईव्हीएम का परिवहन होगा उनमें जीपीएस सिस्टम अनिवार्यतः लगाया जायें। उन्होंने बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की एफएलसी की कार्यवाही में जरूर शामिल हो तथा ईव्हीएम संचालन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ लें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे उन्हें सौंपे गए कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि सी-विजिल एप अपने अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें तथा प्राप्त तथा आयोग के निर्देशों के पालन में शिकायतों को 100 मिनट की समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उड़नदस्ता के प्रभारी अधिकारियों से कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि कही भी विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दे तथा किसी से विवाद न करें, बल्कि विवादास्पद घटना की पूरी वीडियोग्राफी हर एंगल से करा लें ताकि इस घटना के लिए जिम्मेदार ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल के अधिकारियों से कहा कि वे पंजी संधारित करें तथा की गई कार्यवाही उसमें दर्ज करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 लाख से अधिक की नगदी की जप्ती की सूचना विभाग के अधिकारियों को जरूर दी जाये।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बैठक में निर्देष दिए कि सभी राजस्व व पुलिस अधिकारी साथ में दौरे करें। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की अनुमति नही दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व एसडीओपी अपने अपने क्षेत्र में स्टेडिंग कमेटी की बैठक लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आयोग के प्रावधानों की जानकारी देते रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को डीजे संचालक, टेंट व प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक लेने के लिए भी कहा। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत् उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक अपने स्तर से भी लेते रहे। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वाहनों से नेमप्लेट, हूटर व सायरन तत्काल हटवाये। उन्होंने कहा कि नगदी जप्ती के समय यदि नगदी ले जाने वाला व्यक्ति संतोषजनक वैध दस्तावेज दिखाता है तो उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाये।
No comments:
Post a Comment