पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व खण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 05 मार्च, 2019 - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला व विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। कार्यपालन यंत्री श्री बी.एस. अचाले ने बताया कि जिला स्तरीय काॅल सेंटर सनियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2223292 है। इसके प्रभारी श्री शिरिष मुंशी उपयंत्री को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर 94259-50929 है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में 2 शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम शिफ्ट में श्री रवि बसौंड प्रयोगशाला सहायक की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नम्बर 94248-32961 है। द्वितीय शिफ्ट में श्री राधेश्याम सुखदेव हैल्पर की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नम्बर 91655-01987 है।
इसके अलावा उपखण्ड व विकासखण्ड स्तर पर भी काॅल सेंटर स्थापित कर वहां सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को प्रभारी बनाया गया है। खण्डवा उपखण्ड में श्री अनुपम गहोई सहायक यंत्री जिनका मोबाइल नम्बर 97531-77321 , पंधाना उपखण्ड में श्री सी.के.शाह प्रभारी सहायक यंत्री जिनका मोबाइल नम्बर 79995-86108 तथा हरसूद उपखण्ड में श्री श्री आर.एम. बामनिया सहायक यंत्री की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नम्बर 94245-21165 है। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। खण्डवा विकासखण्ड में उपयंत्री कु. दीपिका चैहान, पुनासा में रविन्द गोले, हरसूद में बी.डी. भारद्वाज, बलड़ी में आर एम यावतकर, खालवा में रवि दरबार, पंधाना में ए.आर. गोहे तथा छैगांवमाखन में उपयंत्री श्री के.आर. पंचडे को तैनात किया गया है।
No comments:
Post a Comment