वाहन प्रदूषण जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आज
खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि परिवहन विभाग मध्य प्रदेष शासन के निर्देषानुसार वाहन प्रदूषण के प्रति नागरिकांे को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जा रहे है। इसीक्रम में स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 9 जनवरी को किया जायेगा। यह प्रतियोगिता सायं 4 बजे स्थानीय इंडोरे स्टेडियम में आयोजित होगी, सभी स्कूल व कॉलेज संचालकों को 10-10 विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देष दिए गए है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में होगी। ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी, ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 तथा ग्रुप सी में महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल होंगे। चित्र बनाने की सामग्री विद्यार्थियों को लाना होगी। ड्राईंग शीट उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराई जायेगी।
No comments:
Post a Comment