AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2016

बाल विवाह संबंधी सूचना महिला सशक्तिकरण कार्यालय में अवष्य दें

बाल विवाह संबंधी सूचना महिला सशक्तिकरण कार्यालय में अवष्य दें

खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - प्रदेश में होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे लाडो अभियान के तहत खण्डवा जिले में बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त करने हेतु जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी खण्डवा के कार्यालय में दूरभाष क्रमांक 0733-2222140 पर संपर्क किया जा सकता है । बाल विवाह संबंधी सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है । इसके अतिरिक्त प्रभारी श्रीमती रीता नाथ, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी तथा ,श्री बृजराज शर्मा, संरक्षण अधिकारी के मोबाईल क्रमांक 8103077694 पर भी इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन पर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टर जिला खण्डवा की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समितियों का गठन प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर किया गया है । आगामी अक्षय तृतीया एवं अन्य तारीखों में होने वाले विवाहों, मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत विवाहों व निकाहों एवं सामूहिक विवाहों में बाल विवाह न हों, इस हेतु बाल विकास परियोजनाओं में त्वरित दल के गठन, विशेष पुलिस दल का गठन तथा बाल विवाह पर होने वाली कार्यवाही के प्रचार-प्रसार संबंधी निर्देश जारी करते हुए कलेक्टर महोदय द्वारा बाल विवाह रोकने विषयक त्वरित कार्यवाही करने हेतु क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश जारी किये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment