पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर असंतोष व्यक्त किया कलेक्टर डा. अग्रवाल ने
जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत् प्रथम चरण में आगामी 17 जनवरी को बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न किये जाने के लिये मंगलवार को कलेक्ट्रेट खण्डवा के सभाकक्ष में कलेक्टर डा.एम.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।
कलेक्टर डा. अग्रवाल ने बैठक में पल्स पोलियो अभियान की अभी तक की गयी तैयारियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या को हिदायत दी कि जिन विभागों के साथ समन्वय की जरुरत है उनसे व्यक्तिगत सम्पर्क करें तथा व्यवस्थाओं को सुधारें ताकि अभियान के तहत अधिकाधिक बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को केवल पत्र जारी कर अपने कर्तव्य की इति श्री न करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित तोमर,, रोटरी क्लब के अध्यक्ष लोकेश झवर, शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी डॉ. शरद हरणे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजेष गुप्ता , महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रीता नाथ, के अलावा जिले के सभी बी.एम.ओ. बीईई, बीपीएम, बीसीएम तथा विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित थे।
कलेक्टर डा. अग्रवाल ने सभी बी.एम.ओ. को निर्देष दिये है किं प्रथम चरण में 17 जनवरी को पहले ही दिवस को बूथ पर ही शत प्रतिषत लक्ष्य को पूर्ण किया जाये तथा शेष दो दिवस में योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य पूर्ण करें साथ ही हाई रिस्क क्षेत्र जैसे मजरा, टोला ईंट भट्टे, दूरस्थ अंजलों को चिन्हाकिंत कर वहां पर विषेष व्यवस्था कर पोेलियो रोधी दवाई पिलाया जाना सुनिष्चित करें । किसी भी घर में जन्म से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंंिचत न रहे, शत्प्रतिषत लक्ष्य पूर्ण करना सुनिष्चित करें, । कलेक्टर डा. अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये किं इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न प्रचार माध्यमों से जैसे माईकिंग, मुनादी, आषा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व्दारा गृहभेंट कर किया जावें ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने अभियान की जानकारी देते हुए कहां किं इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख 9 हजार 473 बच्चों पोलियो दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिले इस हेतु जिले में 1232 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है । इसके अतिरिक्त 349 सी.टीम भी बनाई गई है जो अभियान के प्रथम दिवस को ही घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जायेगी साथ ही 42 मोबाईल टीमों तथा 46 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है, अभियान को सुचारू संचालन के लिए 3 हजार 26 वेक्सिनेटर को प्रशिक्षित कर तैनात किया जाएगा। इनके कार्य के सुपरविजन के लिए 196 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश खेड़ेकर व्दारा पल्स पोलियो अभियान की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी गई ।
No comments:
Post a Comment