AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2016

जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार




खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में सूर्य-नमस्कार जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों, आश्रम-शालाओं सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिले के सभी स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बडी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। खण्डवा मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में सुबह 9.15 से 10.00 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आकाशवाणी द्वारा प्रसारित स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी संस्मरण सुनवाए गए तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का युवाओं के नाम संदेश का प्रसारण सुनवाया गया। इसके बाद विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, कलेक्टर डा. एम के अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री अमित तोमर ने छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का षुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
       कलेक्टर डा. अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शारीरिक, मानसिक विकास के साथ एकाग्रता के लिए नियमित सूर्य नमस्कार करना चाहिए। सूर्य नमस्कार से आंतरिक शक्ति सृजित होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे विचार रचनात्मक एवं सकारात्मक होंगे, जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अच्छे विचार के लिए मन का अच्छा होना जरूरी है और मन तभी अच्छा होगा जब शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ्य हो। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार विभिन्न आसन, मुद्रा और प्राणायाम का वह समन्वय है जिससे शरीर के सभी अंगो का व्यायायाम होता है और शरीर के सभी अंगों का व्यायायाम होने से ऊर्जा और गति मिलती है। कलेक्टर डा. अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री के एस राजपूत तथा डीपीसी श्री सोलंकी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment