AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2016

जनपद की बैठक सम्पन्न

जनपद की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - जनपद पंचायत खण्डवा की साधारण सभा की बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल.पुरोहित ने बताया कि बैठक में जनपद अध्यक्ष के साथ साथ सदस्यगण व विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा सदस्यों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरोहित ने जनपद क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना की भुगतान प्रक्रिया एवं योजना की प्रगति के बारे में सदस्यों को बताया। बैठक में वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, षिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment