AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2016

महिलाओं के लिए बनाये जायेंगे निःषुल्क ड्राईविंग लायसेंस

महिलाओं के लिए बनाये जायेंगे निःषुल्क ड्राईविंग लायसेंस 

खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि शासन के निर्देष पर महिलाओं के ड्राईविंग लायसेंस निःषुल्क बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसके तहत इच्छुक महिलाये लायसेंस हेतु ऑनलाईन आवेदन भर के पत्र के साथ संलग्न आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र के लिए अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र या पेनकार्ड तथा पते के लिए निर्वाचन कार्ड, पासपोर्ट, जीवन बीमा पालिॅसी जिसकी वार्षिक प्रीमियम 10000 रूपये से कम न हो, राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक मय फोटो कॉपी, केन्द्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी वेतन पर्ची और साथ में 3 पासपोर्ट साईज फोटो भी लेकर जिला अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय खण्डवा में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय खण्डवा में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment