AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2016

महिला एवं बाल विकास की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु स्नेह सरोकार षिविर आयोजित

महिला एवं बाल विकास की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु स्नेह सरोकार षिविर आयोजित

खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - महिला सषक्तिकरण विभाग तथा बाल विकास परियोजना द्वारा स्नेह सरोकार योजना तथा महिला बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु षिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती बोरकर ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा उपस्थित जनों का स्वागत किया जाकर स्नेह सरोकार षिविर के आयोजन का उद्देष्य महत्व व आवष्यकता पर विस्तार से समझाईष दी गई। श्रीमती अनिता सावरकर पर्यवेषिका छैगांवमाखन द्वारा स्वागत गीत, आंगनवाडी कार्यकर्ता तोरनी द्वारा मंगल दिवसों पर गीत गाया गया। परवीन बरूड कार्यकर्ता द्वारा बेटी बचाओं पर गीत प्रस्तुत किया गया। श्रीमती संतोष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा वजन लेने पर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुजा द्वारा प्रेरक गीत गाया गया। दोंदवाड़ा कार्यकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी से संबंधित गीत प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार बेटी बचाओं, बाल विवाह, उषा किरण योजनाआंे, में गत दिवसों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment