AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2016

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 

खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण के मुंदवाडा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम मच्छैंडी रैयत क्रमांक 2, रामपुरा क्रमांक 2 व सुदामापुरी मंे आंगनवाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। रिक्त पद की पूर्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खण्डवा ग्रामीण माता चौक खण्डवा कार्यालय में 18 जनवरी तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में परियोजना कार्यालय माता चौक खण्डवा में सम्पर्क किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता पद के लिए आवेदिका को 12वीं कक्षा व सहायिका पद के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवष्यक है। उन्हांेने बताया कि कार्यकर्ता पद के लिए चयनित होने पर 5000 रूपये मासिक मानदेय तथा सहायिका पद के लिए चयनित महिलाओं को मासिक मानदेय 2500 रूपये प्रतिमाह दिये जाते है।

No comments:

Post a Comment