पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागृति रैली आज
खण्डवा 9 जनवरी ,2016 - पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देष्य से एक विषाल रैली का आयोजन आगामी 10 जनवरी को खण्डवा में किया जायेगा। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के उद्देष्य से परिवहन विभाग द्वारा यह रैली प्रातः 8 बजे से आयोजित की जायेगी। जिसमें गणमान्य नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहंेगे। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौड़ ने बतया कि यह रेली नगर निगम चौराहे से प्रारम्भ होकर जलेबी चौक, कहार वाडी, बस स्टेंड से बाम्बे बाजार होते हुए वापस नगर निगम चौराहे पर सम्पन्न होगी। रेली में प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री कुंवर श्री विजय शाह, विधायक खंडवा श्री देवेंद्र्र वर्मा व महापौर श्री सुभाष कोठारी भी उपस्थित रहेंगे। नागरिकों से बडी संख्या में रैली में अपनी सायकिल के साथ उपस्थित रहने की अपील अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौड़ ने की है।
No comments:
Post a Comment