AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 January 2016

वाहन प्रदूषण जागरूकता सम्बंधी चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, पुरुस्कार वितरण आज

वाहन प्रदूषण जागरूकता सम्बंधी चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, पुरुस्कार वितरण आज

खण्डवा 9 जनवरी ,2016 - परिवहन विभाग मध्य प्रदेष शासन के निर्देषानुसार वाहन प्रदूषण के प्रति नागरिकांे को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जा रहे है। इसीक्रम में स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन षनिवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डा. एम. के. अग्रवाल ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  लगभग 1 दर्जन स्कूलों व 2 कॉलेजों के कुल 175 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित हुई । जिसमें ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी, ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 तथा ग्रुप सी में महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल हुए। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 जनवरी को वाहन रेली के अवसर पर पुरुस्कार  वितरित किये जाएंगे। कुल तीनों वर्ग से सात सात विद्यार्थी पुरुस्कृत किये जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment