AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 January 2016

विदेष राज्य मंत्री श्री व्ही के सिंह आज खण्डवा आयेंगे

विदेष राज्य मंत्री श्री व्ही के सिंह आज खण्डवा आयेंगे

खण्डवा 9 जनवरी ,2016 - विदेष राज्य मंत्री श्री व्ही के सिंह 10 जनवरी को खण्डवा आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विदेष राज्य मंत्री श्री सिंह 10 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे उज्जैन से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे खण्डवा आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर अपरान्ह 4.30 बजे इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। 
130 महिलाओं के लिए बनाये गये निःषुल्क ड्राईविंग लायसेंस , वितरण आज होगा
खण्डवा 9 जनवरी ,2016 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि शासन के निर्देष पर महिलाओं के ड्राईविंग लायसेंस निःषुल्क बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसके तहत गत तीन दिनों में  130 महिलाओं के  लायसेंस ड्राईविंग लायसेंस निःषुल्क बनाये जा चुके हैं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौड़ ने बताया कि इन महिलाओं को 10 जनवरी को वाहन रेली के अवसर पर एक एक फलदार पौधे के साथ ये ड्राईविंग लायसेंस वितरित किये जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment