AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 January 2016

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है - खाद्य मंत्री श्री शाह

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है - खाद्य मंत्री श्री शाह
वाहन प्रदूषण जन जागरूकता रैली सम्पन्न







खण्डवा 10 जनवरी ,2016 - पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नही है यह हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को चूॅंकि हम लोग ही प्रदूषित करते है, इसलिए पर्यावरण को शुद्ध रखने व प्रदूषण को रोकने का कार्य भी हमें ही करना होगा। यह बात प्रदेष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने रविवार को सुबह नगर निगम प्रागंण में आयोजित वाहन प्रदूषण जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने से पूर्व अपने संबोधन में कही। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह, विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी, कलेक्टर डॉ एम.के. अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ साईकिल चलाकर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व खाद्य मंत्री श्री शाह ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ भी दिलाई तथा महिलाओं के निःषुल्क ड्राईविंग लायसेंस भी वितरित किए। उन्होंने शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरूस्कार भी वितरित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
खाद्य मंत्री श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि सभी को सप्ताह में 1 दिन अपने डीजल पेट्रोल के वाहनों के स्थान पर साईकिल से ही कार्यालय व बाजार आने-जाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सभी सब्जी व सामान लेने के लिए जब भी बाजार जाये तो कपड़े या जूट का थेला लेकर घर से निकले ताकि पॉलिथिन की थैलियों का प्रयोग कम हो और प्रदूषण भी नियंत्रित हो सके। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे अपनी तरफ से लगभग 1 हजार थैले नागरिकों को वितरित करवायेंगे। उन्होंने महापौर श्री कोठारी से भी अपील की कि नगर निगम की ओर से भी नागरिकों को इस तरह के थैले वितरित कराये। खाद्य मंत्री श्री शाह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए वाहन न दिलाये और न ही मोबाईल फोन दिलाये, क्योंकि ये दोनों ही प्रदूषण बढ़ाने के माध्यम है। उन्होंने स्कूल मालिकों से भी अपील की कि वे बच्चों से अपील करें कि वे स्कूटर, मोटर साईकिल के स्थान पर साईकिल से या स्कूल बस से स्कूल आये। 
विधायक श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जितना प्रदूषण करता है, पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने की जिम्मेदारी भी उसकी उतनी ही होती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से अनेकों तरह की बीमारियां हो रही है। हमारे आसपास का पर्यावरण शुद्ध रहे, यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। महापौर श्री कोठारी ने सभी नागरिकों से कम से कम 5-5 पौधे लगाकर, वृक्ष बनने तक उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदूषण मुक्ति के लिए सरकार के भरोसे नही रहना चाहिए बल्कि आने वाली पीडि़यों को अच्छा वातावरण देने के लिए कम से कम प्रदूषण करने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन और क्लीन खण्डवा बनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का सभी से आव्हान किया है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी से अपने वाहनों की नियमित जांच कराने तथा समय -समय पर वाहनों के स्थान पर पैदल चलने की अपील की। उन्होंने पैदल चलने वालों के लिए शहर में अलग झोन बनाने की आवष्यकता बताई। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने इस अवसर पर कहा कि एक-एक घर में 4-5 वाहन होते है, उनके स्थान पर यदि हर घर में एक ही वाहन रखा जाये तो कम प्रदूषण होगा। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत फूलों के पौधो का गमला देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम गायन निषा तिवारी ने किया। 

No comments:

Post a Comment