चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरूस्कार
खण्डवा 10 जनवरी ,2016 - एआरटीओ श्री सुनील गौड़ ने बताया कि शनिवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने कार्यक्रम में पुरूस्कार वितरित किए। कक्षा 6 से 8 के ग्रुप ए में केन्द्रिय विद्यालय के श्री प्रतीक चौहान को प्रथम, पोदार स्कूल की श्रुति पटेल द्वितीय तथा सेंट जोसेफ स्कूल की षिवना राठौड़ तृतीय रही। सांत्वना पुरूस्कार पाने वालों में हितेष गुरू, श्रुति गंगराड़े, अमन मषी, विजय सोनी शामिल है। इसी तरह गु्रप बी कक्षा 9 से 12 में प्रथम स्थान अजय प्रजापति, द्वितीय स्थान एकता गंगराड़े, तृतीय स्थान अंकित पटेल का रहा। सांत्वना पुरूस्कार में मोनाली पटेल, चारमिंग रिर्चडसन सोनल पटेल व आकांषा चौहान तथा गु्रप सी में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में प्रथम महेष दुबे, द्वितीय पूजा योगी, तृतीय विजया कुषवाह, चतुर्थ अभिषेक देवराय व पांचवे स्थान पर हर्षिता चौहान रही।

No comments:
Post a Comment