यातायात नियमों का पालन करने मंे ही हम सभी भलाई है - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ
खण्डवा 10 जनवरी ,2016 - सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में प्रेरणास्पद लघु नाटिका व लघु फिल्म का प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनंत माहेष्वरी ने किया।यातायात डीएसपी श्री बी.पी. सलोकी ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्षन किया। इससे पूर्व कलेक्टर डॉ. अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने कृषि वैज्ञानिक श्री प्रकाष शास्त्री के साथ यातायात नियमों की जानकारी देने वाली प्रदर्षनी का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए अगले एक सप्ताह तक शहरीय व ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करने वाले रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर डॉ. अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने रवाना किया।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में नागरिकों से अपने वाहनों व स्वयं का बीमा कराने का अनुरोध किया तथा कहा कि कही भी जाते वक्त समय से पूर्व घर से निकले ताकि जल्दबाजी में यातायात नियमों का उल्लंघन न करना पड़े तथा जल्दबाजी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालो से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहनो के चालको से शीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग घर से देरी से निकलते है तथा समय बचाने के लिए वाहन तेज गति से चलाते है, जिससे दुर्घटनाएं होती है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता तथा अपने स्कूल बस के ड्राइवर को तेज गति से वाहन चलाने से मना करें तथा तेज गति से वाहन चलाने पर उन्हें टोकें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जितने लोग मरते है, उसकी तुलना में बहुत कम लोग बीमारियों से मरते है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने इस अवसर पर कहा कि स्थानीय स्कूलों के संचालको को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए स्कूल में एक पीरियड अवष्य लगाना चाहिए, क्योंकि बचपन से ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा देने से जहां एक ओर वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, वही दूसरी और ये बच्चे घरों में अपनों से बड़ो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नही करना चाहिए, क्योंकि इससे वाहन चालक का ध्यान भटकता है तथा दुर्घटना होती है।
टेªफिक डीएसपी श्री सलोकी ने इस अवसर पर बताया कि गत 5 वर्षो में प्रदेष की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 1 हजार गुना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पूरे विष्व की सड़क दुर्घटनाओं की 80 प्रतिषत दुर्घटनाएं केवल भारत में होती है। उन्होंने खण्डवा शहर के राम नगर का उदाहरण देते हुए बताया कि इस रोड की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं इसी रोड पर होती है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम के अंत में ट्रेफिक वार्डन के रूप में कार्यरत नागरिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।



No comments:
Post a Comment