राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति भुगतान के लिए विशेष अभियान जारी
विद्यार्थी 11 जनवरी तक दस्तावेज प्रस्तुत करें
खण्डवा 7 जनवरी ,2016 - राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिये चयनित ऐसे विद्यार्थी, जिनकी छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित है, उनकी छात्रवृत्ति भुगतान के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित है। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों की शालाओं में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति छडडै परीक्षा में वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 में चयनित छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे।
छात्रवृत्ति भुगतान प्राप्त करने के लिये चयनित विद्यार्थी सम्बधित जि़ले के जि़ला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपने वांछित दस्तावेज और जानकारी 11 जनवरी 2016 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों द्वारा माँ अथवा पिता के साथ विद्यार्थी का संयुक्त बैंक खाता क्रमांक जो आधार नंबंर से ैममकमक स्पदामक जुड़ा हो, कक्षा 9 में न्यूनतम् 55 प्रतिशत, कक्षा 10 में न्यूनतम् 60 प्रतिशत एवं कक्षा 11 में न्यूनतम् 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की अंक सूची की प्रमाणित प्रति, वर्तमान में अध्यनरत् शासकीय अनुदान प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय की शाला का नाम एवं पता, विद्यार्थी का पता एवं संपर्क दूरभाष अथवा मोबाईल फोन नंबर की जानकारी, जि़ला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदान की जाना है।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जि़ला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि, विद्यार्थी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वांछित जानकारी, निर्धारित प्रपत्र में अविलंब राज्य शिक्षा केन्द्र को ई मेल पते दजेम2011/हउंपस.बवउ एवं तेा.दजेम/उच.हवअ.पद पर भेजी जाये। विद्यार्थी चाहें तो जि़ला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये गए दस्तावेजों की जानकारी और सूचना इस ई मेल पते पर राज्य शिक्षा केन्द्र को भी भेज सकते हैं।
No comments:
Post a Comment