अनुदान पर कृषि उपकरण लेने हेतु ऑनलाईन पंजीयन 15 जनवरी तक करायें
खण्डवा 7 जनवरी ,2016 - किसान अनुदान पर कृषि एवं सिंचाई उपकरण लेने के लिये 15 जनवरी तक ऑनलाईन पंजीयन कराएँ, ताकि अनुदान पर उनके द्वारा चाहे गए कृषि एवं सिंचाई उपकरणों में स्वीकृति दी जा सके। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री ओ.पी.चौरे ने बताया कि विभाग की संचालित विभिन्न उन्नत कृषि यंत्रों की योजना के तहत ट्रेक्टर एवं पावर टिलर सभी प्रकार के शक्ति चालक एवं स्वचालित कृषि यंत्र, विद्युत एवं डीलज पम्प, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम तथा सिंचाई पाईप लाईन अनुदान पर प्राप्त किए जा सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने 15 सितम्बर 2015 से इन उन्नत कृषि सिंचाई उपकरणों को प्राप्त करने के लिये ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था प्रारंभ की है। यह पंजीयन विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है। जिन कृषकों ने पंजीयन करा लिया है, उनके आवेदनों की स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
No comments:
Post a Comment