आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 7 जनवरी ,2016 - एकीकृत बाल विकास परियोजना हरसूद के ग्राम ड़ोटखेडा में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। रिक्त पद की पूर्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना हरसूद कार्यालय में 14 जनवरी तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में परियोजना कार्यालय हरसूद में सम्पर्क किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदिका को 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवष्यक है।
No comments:
Post a Comment