AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2016

12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार अब सुबह 9.15 बजे से होगा

12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार अब सुबह 9.15 बजे से होगा 

खण्डवा 7 जनवरी ,2016 - मध्यप्रदेश में पिछले वर्षों की तरह इस साल भी स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। युवा दिवस के रूप में मनाये जाने वाले इस दिन प्रदेश के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत और आश्रम शालाओं में सुबह 9.15 से 10.00 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जायेगा। पहले सूर्य नमस्कार का समय पूर्वान्ह 11 बजे से 12.30 बजे निर्धारित था। सूर्य नमस्कार का सीधा प्रसारण आकाशवाणी के सभी केन्द्र से प्रसारित होगा। जिला स्तर पर मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेण्डरी तक के बच्चों को सूर्य नमस्कार में शामिल करवाया जायेगा। आयोजन स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। सूर्य नमस्कार में स्कूलों के अलावा कॉलेज, तकनीकी शिक्षा, पशु चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। जिला षिक्षा अधिकारी श्री के.एस.राजपूत ने बताया कि खण्डवा में सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्राणायम के पहले राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्, मध्यप्रदेश गान, स्वामी विवेकानन्द की अमृत वाणी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में एक संकेत के साथ सूर्य नमस्कार होगा। जिन संस्थाओं के पास मैदान नहीं हैं, वे निकटतम संस्था के मैदान में सूर्य नमस्कार करेंगे। 
जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में अधिकारियों की जो समिति गठित की गई है, उसमें पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, डीईओ, सहायक आयुक्त आदिम-जाति कल्याण, जिला परियोजना समन्वयक, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, सीएमएचओ, शिक्षा महाविद्यालय और डाईट के प्राचार्य, कलेक्टर द्वारा नामांकित 5 अशासकीय संगठन के सदस्य, डूडा के परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा कलेक्टर द्वारा नामित अन्य अधिकारी शामिल किये गये हैं। समिति अशासकीय शिक्षण संस्थाओं, पालक-शिक्षक संघ, योग संस्था, खेल क्लब आदि की भी सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

No comments:

Post a Comment