AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2016

सूखा प्रभावित किसानों के परिवारों को कन्या विवाह के लिये मिलेगी सहायता

सूखा प्रभावित किसानों के परिवारों को कन्या विवाह के लिये मिलेगी सहायता

खण्डवा 7 जनवरी ,2016 - सामाजिक न्याय विभाग द्वारा खरीफ 2015-16 अंतर्गत सूखें से प्रभावित किसानों की कन्याओं के विवाह हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में पात्रता में मापदण्डों में शिथिलता प्रदान की गई है। खरीफ 2015-16 अंतर्गत सूखा से प्रभावित किसान जिनके राजस्व पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रकरण स्वीकृत किये गये है, के परिवार में कन्या के विवाह किये जाने में राशि 15000 रूपये दी जाएगी तथा 10 हजार रूपये कन्या के दाम्पत्तय जीवन में खुशहाली के लिए 5 वर्ष के लिए सावधि जमा किया जावेगा। शासन द्वारा योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह की शर्त को मार्च 2016 तक शिथिल किया गया है। 

No comments:

Post a Comment