AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 8 February 2015

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के उप संरपच के निर्वाचन की कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 4 विहित प्राधिकारी किए नियुक्त

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के उप संरपच के निर्वाचन की कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 4 विहित प्राधिकारी किए नियुक्त

खण्डवा (08फरवरी,2015) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेष अग्रवाल ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों उप संरपच के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए चारों अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें उन्होंने जनपद पंचायत पुनासा की सभी ग्राम पंचायतों के लिए बी.कार्तिकेयन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया है। वहीं जनपद पंचायत हरसूद, बलड़ी एवं खालवा की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए एस.सी. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसूद को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन एवं समस्त ग्राम पंचायतों के लिए शाषवत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खण्डवा को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जनपद पंचायत पंधाना की समस्त पंचायतों के लिए सुश्री जानकी यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंधाना को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
क्रमांक/39/2015/194/वर्मा

No comments:

Post a Comment