AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 July 2021

खनिज विभाग द्वारा 9 प्रकरणों में 3,17,500 रूपये वसूल किए गए

 खनिज विभाग द्वारा 9 प्रकरणों में 3,17,500 रूपये वसूल किए गए

खण्डवा 8 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के 7 जुलाई तक कुल 14 प्रकरण दर्ज कर 1,08,01,49,210 रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये गये है। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि इनमें से 9 प्रकरणों का निराकरण कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 3,17,500 रूपये वसूल की गई। उन्होंने बताया कि माह जून 2021 तक राशि रूपये 5,42,33,220 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया एवं माह जुलाई 2021 में ई-खनिज पोर्टल के अनुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक राशि रूपये 16,27,560 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 7 जुलाई 2021 तक कुल राशि 5,58,60,780 रूपये का लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment