AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 July 2021

जिले में लक्ष्य से अधिक तेन्दुपत्ता संग्रहण का कार्य हुआ

 जिले में लक्ष्य से अधिक तेन्दुपत्ता संग्रहण का कार्य हुआ

खण्डवा 19 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले में वर्ष 2021 हेतु निर्धारित लक्ष्य से अधिक तेन्दुपत्ता संग्रहण कार्य किया गया है। उप आयुक्त सहकारिता ने बताया कि जिले में तेन्दुपत्ता संग्रहण हेतु 17 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों द्वारा वर्ष 2021 हेतु 29500 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके 28945 तेन्दुपत्ता कार्डधारियों द्वारा 34683 मानक बोरा संग्रहण कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तेन्दुपत्ता संग्रहण हेतु तेन्दुपत्ता संग्राहकों को राशि 8,67,06,225 रूपये का भुगतान किया गया है। 

No comments:

Post a Comment