15 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
खण्डवा 13 जुलाई, 2021 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. इंडस्ट्रियल फीडर एवं 11 के.व्ही. इमरजेंसी फीडर का मेंटेनेंस का आवश्यक कार्य होने के कारण 15 जुलाई को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि 11 के.व्ही. इंडस्ट्रियल फीडर एवं 11 के.व्ही. इमरजेंसी फीडर से जुड़े इंदौर नाका, सहकारी जिनिंग संमति नगर, पदम नगर, कमल विहार, संतोषी माता मंदिर, आर्शीवाद नगर, संतोष नगर, लक्ष्मी नगर, मनीष बाग कॉलोनी, झिलोद्यान, सैफी नगर, स्नेह नगर, श्रीनगर, जीडीसी कॉलेज, दूध तलाई पड़ावा, हनुमान दाल मील, नेहरू स्कूल, मोघट थाना, एम.एल.बी. स्कूल, शिखक नगर, सिंधी कॉलोनी, टैगोर कॉलोनी, शिवाजी चौक, खड़कपुरा, हातमपुरा, सराफा, ईमलीपुरा, परदेशीपुरा, इमामबाड़ा, शांति निकेतन कॉलोनी, अशोक टॉकिज, आंध्रा बैंक, लेडी बटलर, कहान चेम्बर, गिंदवानी मार्केट, टाउन हॉल, घंटाघर, विट्ठल मंदिर गली, बाम्बे बाजार, सिटी, कोतवाली, टपाल चाल, स्टेशन रोड़, बुधवारा, सिनेमा चौक, तीन पुलिया, मालीकुंआ एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
No comments:
Post a Comment