14 जुलाई को खण्डवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण होगा
खण्डवा 13 जुलाई, 2021 - कोविड टीकाकरण अभियान के तहत् 14 जुलाई को शहरी क्षेत्र खंडवा व ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सिनेशन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक अन्य विभाग के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिको को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि शहर में 13 स्थानों पर कोविशील्ड का प्रथम व द्वितीय टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन 13 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा, उनमें जिला चिकित्सालय के ब्लॉक बी-1, 2, 3, 4 व 5 केन्द्रों पर शामिल है। इसके साथ ही शहर के गुरूद्वारा पंजाब कॉलोनी, गुरूद्वारा आनंद नगर, स्कालरडेन स्कूल, अग्रवाल धर्मशाला बॉम्बे बाजार, न्यू लाईफ हॉस्पिटल अवस्थी चौराहा, गुरूनानक पब्लिक स्कूल टपालचाल, सरस्वती षिषु मंदिर दादाजी वार्ड, कुरैशी इमामबाडा इमलीपुरा केन्द्रों परं कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय टीका लगाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में छैगांवमाखन, बरूड़, धनगांव, सैय्यदपुर खैगांवड़ा, कोलाडिट, चिचगोहन, अहमदपुर, अंजटी, अत्तर, जावर, सहेजला, सिहाड़ा, कालमुखी, जुलवानिया, खेड़ीकित्ता, खुटफल, रोशनाई, पूरनी, बीड़, जामकोटा, जलवा, भगवानपुरा, बोराड़ीमाल, रीछफल, मोहना, सिंकदर, भोगावा में कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय टीका लगाया जायेगा।
No comments:
Post a Comment