AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधियों से की अपील

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधियों से की अपील

खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मंगलवार को खण्डवा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में एनआईसी वीसी रूप में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नागरिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों व कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रजेन्टेंशन के माध्यम से मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी मास्क लगाएँ, अपने परिवार के सभी सदस्यों को मास्क लगवाएँ, दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें तथा इसके माध्यम से प्रदेश व देश की कोरोना से रक्षा करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए अपने घर से न निकले। यदि कोई दूसरा व्यक्ति उनसे बात करता है तथा उसने मास्क नहीं लगा रखा है तो उस व्यक्ति से बात न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी दुकान पर बिना मास्क लगाए सामान लेने जाता है और सामान मांगता है तो दुकानदार उसे सामान न दे। 

No comments:

Post a Comment