AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 को खंडवा के 3 उद्योगों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 को खंडवा के 3 उद्योगों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे
जिले में 15 उद्योग स्थापित होगें, 21.30 करोड़ रू. का होगा पूँजीनिवेश 

 खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान गुरूवार 8 अप्रेल को मिंटो हाल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में उद्योगों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री टी.आर. रावत ने बताया कि खण्डवा जिले में आगामी समय में 15 उद्योग स्थापित होने जा रहे है इन उद्योगों में 21.30 करोड़ रूपये का पूँजीनिवेश होगा तथा लगभग 237 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि 8 अप्रेल को आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में खंडवा जिले के जिन 3 उद्योगों का भूमिपूजन किया जा रहा है इनमें केटल आईल फीड , कॉटन सीड, ड्रीप ऐरिगेशन उपकरण का निर्माण शामिल है। जिले में तीन ऐसे उद्योग पिछले दिनों में प्रारम्भ हो चुके है इनमें उत्पादन भी प्रारंभ हो चुका है । वहीं 12 उद्योगों में जून 2021 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। 

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री रावत ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम गौरी कुँज खंडवा में होगा, इस कार्यक्रम में डॉ. कुं . विजय शाह वन मंत्री , विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, विधायक पंधाना श्री राम दांगोरे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में इन्दौर रोड खंडवा, पंधाना रोड खंडवा, रूधी भावसिंगपुरा एवं निजी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित है। यहाँ स्थापित उद्योगों में मुख्यतः कृषि उपकरण निर्माण , आक्सीजन लान्ट , मसाला उद्योग , ड्रीप ऐरिगेशन उपकरण निर्माण , आयुर्वेदिक दवाइयाँ निर्माण , ऑइल मिल , दाल मिल , फ्लोर मिल आदि प्रमुख है। इन उद्योगों में पूँजी निवेश 3819 लाख तथा 869 व्यक्तियों को रोजगार मिला है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जिले में सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों के विकास के माध्यम से आर्थिक विकास के इंजन के रूप में जाना जाता है। श्री रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में युवाओं को स्वंय का उद्योग या सेवा उद्योग स्थापित करने के लिये विगत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 99 उद्यमियों को कुल 3.94 करोड़ रूपये का ऋण वितरण किया गया है।

No comments:

Post a Comment