होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घरों का निरीक्षण किया कलेक्टर व एसपी ने
खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने एसडीएम खण्डवा श्रीमती ममता खेड़े के साथ खण्डवा शहर के ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जो कि वर्तमान में होम आइसोलेशन में है, उनके घरों के बाहर से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इन मरीजों के घर के बाहर 4-5 स्थानों पर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए , ताकि आसपास के नागरिकों को इसकी जानकारी रहे और वे संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहें। कलेक्टर श्री द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस दौरान आनंद नगर व बाहेती कॉलोनी का दौरा कर होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मरीजों व उनके परिजनों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर के दूरभाष क्रमांक पर फोन लगाकर बताएं।


No comments:
Post a Comment