AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 April 2021

गणगौर पर्व के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही होंगे

 गणगौर पर्व के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही होंगे

खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - एसडीएम खण्डवा श्रीमती ममता खेड़े ने बताया कि खण्डवा शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से गणगौर पर्व आयोजन समितियों को निर्देश दिए गए है कि वे कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न करें, बल्कि महिलाएं अपने घरों में ही गणगौर का पर्व परिजनों के साथ मनाएं। उन्होंने सभी आयोजकों से कहा है कि वे भी इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार करें कि सभी लोग मास्क लगाकर ही सार्वजनिक स्थल पर जायें। उन्होंने गणगौर पर्व आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सामूहिक रूप से भी पूजा न की जायें तथा जुलूस के रूप में विसर्जन कार्यक्रम आयोजित न करें। एसडीएम श्रीमती खेड़े ने आयोजकों को समझाइश दी कि गणगौर पर्व के दौरान पाण्डाल न लगाएं जायें तथा बुजुर्गों को सामूहिक आयोजनों से दूर रखा जायें, ताकि उनके संक्रमण का खतरा न रहे।

No comments:

Post a Comment