कोविड वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ. डी.एस. चौहान ने सोमवार को सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईई, बीसीएम और डाटा एंट्री ऑपरेटर की बैठक लेकर कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण की तैयारी के लिए प्रत्येक ब्लॉक की टीकाकरण सत्र की सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने सॉफ्टवेटर में एंट्री कैसी की जाए इस बारे में बताया। साथ ही टीकाकरण स्थल पर सभी आवष्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देष भी उन्होंने दिये। बैठक में बताया कि कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के जिले में चार दिन में 73 टीकाकरण सत्र लगाये जायेंगे। इसके लिए 44 टीम बनाई गई है और 38 स्थानों पर टीकाकरण सत्र लगाए जायेंगे और 6319 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment