AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

अब स्कूलों की छतों पर भी लगेंगे सोलर रूफटॉप

 अब स्कूलों की छतों पर भी लगेंगे सोलर रूफटॉप

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - प्रदेश के स्कूलों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के निर्देश नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने विभागीय अधिकारियों की भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये हैं। इसके लिए प्रथम चरण में कुछ स्कूलों को चिन्हित कर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। मंत्री श्री डंग ने किसी एक गाँव का चयन कर सोलर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाते हुए मॉडल गाँव के रूप में स्थापित करने के भी निर्देश दिये हैं। इनकी सफलता के बाद पूरे प्रदेश में योजना का प्रसार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से विद्युत काफी सस्ती पड़ती है और दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलता है। मंत्री श्री डंग ने बैठक में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क जुलाई-2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले एक दशक में दस गुना प्रगति हुई है। 

No comments:

Post a Comment