निर्माण श्रमिकों के पंजीयन का अभियान अब 31 मार्च तक
खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। श्रम विभाग द्वारा इस आशय के निर्देंश सभी संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को जारी किये है। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिये 2 अक्टूबर 2020 से तीन माह के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया था, अब इस अभियान की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई है।
No comments:
Post a Comment