सफाई कर्मी के रिक्त पद की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा जिला न्यायालय परिसर खण्डवा में कार्यालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के यथानिर्देशानुसार 3000 रूपये राशि प्रतिमाह मय अनुषंगिक व्यय सहित अंशकालीन सफाई कर्मी के एक पद हेतु शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति की नियुक्ति हेतु 15 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हरिओम अतलसिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र एवं अनुभव से संबंधित प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियां अपने आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करें।
No comments:
Post a Comment