सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राशि वितरित की जायेगी
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित हो चुके है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के सफल उम्मीदवार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सिविल लाइन खण्डवा में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर योजना का लाभ ले सकते है।
No comments:
Post a Comment