कोविड-19 वैक्सीनेशन सॉफ्टवेयर का प्रषिक्षण 12 जनवरी को
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - प्रत्येक ब्लॉक के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण सॉफ्टवेअर का एक दिवसीय प्रषिक्षण जिला स्तर पर दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सिविल सर्जन सभाकक्ष में यह प्रषिक्षण 12 जनवरी को हरसूद, किल्लौद, जावर और शहरी क्षेत्र खंडवा के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तथा 13 जनवरी को खालवा, छैगांवमाखन और 14 जनवरी को पंधाना, पुनासा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment