महिला एवं बाल विकास विभाग की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों के तहत जिला स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. आरती सिंह, सहायक संचालक आईसीपीएस श्रीमती मीना कांता इक्का एवं समस्त विभागों के विभाग प्रमुख शामिल रहे।
इस कार्यशाला में सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय तथा पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम पर बनाई गई फिल्म का प्रदर्शन कर समस्त उपस्थित अधिकारीगणों को एक्ट के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा एक्ट के एक्ट में वर्णित प्रावधानों के बारे में संक्षेप में अवगत कराया गया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किस तरह से कानूनी सहायता ली जा सकती है के अलग-अलग प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित समस्त अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में दिए गए निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment