जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पूर्व अनुसार नए बस स्टेण्ड से इंदौर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, पंधाना मार्ग की बसों का आवागमन शुरू किया जायें तथा पुराने बस स्टेण्ड से होशंगाबाद, छनेरा, डेढ़ तलाई, पुनासा की ओर जाने वाली बसों का आवागमन शुरू किया जायें। उन्होंने यह कार्य बुधवार से ही शुरू करने के लिए कहा और निर्देश दिए कि यह कार्य एसडीएम खण्डवा, ट्राफिक डीएसपी, नगर निगम व आरटीओ आपसी समन्वय के साथ करें।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सूरजकुण्ड स्कूल के पास तथा दूध तलाई क्षेत्र में रेत व्यवसाइयों द्वारा किए गए रेत के अवैध भण्डारण को मंगलवार से ही हटाने की कार्यवाही के लिए नगर निगम, खनिज विभाग, पुलिस के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में निर्देश दिए कि आबकारी कार्यालय के परिसर में स्थित कंडम घोषित हो चुके भवन को गिराने की कार्यवाही नियमानुसार की जायें, ताकि वहां पार्किंग स्थल के लिए जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा आबकारी कार्यालय परिसर में पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की जायें। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा बैंक शाखाओं के बाहर बैंक के उपभोक्ताओं के वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने खण्डवा शहर के लिए प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment