हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जायेगा
खण्डवा 11 जनवरी, 2021 - राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को हेल्थ एंड वैलनेस केन्द्रों युवा दिवस मनाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस केन्द्र पर युवाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषय पर चर्चा कर जानकारी दी जायेगी साथ ही युवाओं में एनीमिया के कारण एवं लक्षण और उनके दुष्परिणाम एवं बचाव एवं पोषण आहार संबंधी समझाइश दी जायेगी। युवाओं को नषीले पदार्थ के दुष्परिणाम बताये जायेंगे और समग्र स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं हाथ धोने के महत्व पर जानकारी दी जायेगी। इस दौरान युवाओं को विभिन्न खेल-कूद गतिविधियां, चैयर रेस, रस्सी कूद आदि गतिविधि भी आयोजित होगी। युवा दिवस पर उपस्थित युवाओं के हीमोग्लोबिन की जांच कर एवं वज़न लेकर कर उन्हें आवष्यक दवाईया भी दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment