आबकारी विभाग के दल ने की छापामार कार्यवाही
3 दिन में 58 प्रकरण कायम, 38 अपराधी गिरफ्तार
खण्डवा 16 जनवरी, 2021 - आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न दबिश दी गई जिसमें 19 प्रकरण कायम किए गए 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 104 लीटर हाथ भट्टी, शराब 25 देसी मदिरा के पव 1780 केजी महुआ लहान जप्त किया जिसकी लगभग कीमत 1.10 लाख रूपये की गई है। जिला आबकारी अधिकारी श्री केरार ने बताया कि गुरूवार को आबकारी विभाग के दल ने छापामार कार्यवाही कर 11 प्रकरण कायम किए, जिसमें 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया इनसे 60 लीटर हाथ भट्टी शराब व महुआ लहान जप्त किया गया। जबकि बुधवार को 28 प्रकरण बनाए गए जिसमें 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया 117 लीटर हाथ भट्टी शराब व महुआ लहान जप्त किया।
No comments:
Post a Comment