AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 January 2021

5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं, 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया

 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं, 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया

खण्डवा 16 जनवरी, 2021 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस तरह अब तक जिले में कुल 2308 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 5 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया, इस तरह अब तक कुल 2216 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शनिवार को कुल 215 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 66575 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 62872 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 29 एक्टिव केस है, जिसमें से हॉस्पिटल आइसोलेशन में 7 मरीज भर्ती है तथा अन्य होम आइसोलेशन में है।

No comments:

Post a Comment